आइटम सॉन्ग की प्रैक्टिस करने में छूटे पसीने..परेशान हो गईं सोनम और स्वरा
करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तसलानिया और सोनम कपूर साथ में वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म के स्टार्स शूटिंग के साथ साथ काफी मस्ती भी कर रहे हैं।
फिल्म पूरी तरह से 4 लड़कियों पर बेस्ड है और हर किसी को उम्मीद है कि फिल्म काफी शानदार होगी। हाल में स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हॉल में सोनम कपूर , स्वरा भास्कर और शिखा साथ डांस की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं।
A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on
हालांकि इस वीडियो में करीना कपूर नजर नहीं आ रही हैं। सोनम कपूर से वीडियो में पूछा जा रहा है कि रिहर्सल का पहला दिन कैसा रहा तो तो वो बोलती हैं 'ये बहुत मुश्किल है..गाना भी काफी मुश्किल है।" शिखा वीडियो में एक डांस स्टेप भी करती नजर आ रही हैं।
वहीं स्वरा भास्कर कहती हैं "मेरा रिहर्सल काफी अच्छा चल रहा है लेकिन कुछ लोग हमारी रिकॉर्डिंग कर रहे हैं।" ये वाकई काफी मजेदार वीडियो है जिसमें सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











