रिलीज से 1 दिन पहले बड़ा झटका, बैन हो गई बड़ी फिल्म, अक्षय कुमार भी झेल चुके हैं नुकसान
संजू के ट्रेलर रिलीज के बाद अब करीना कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग सुर्खियों में आ गई है। रिलीज के एक दिन पहले ही वीरे दी वेडिंग की पूरी टीम को बड़ा झटका लगा है। जिसके चलते इस फिल्म को काफी नुकसान होने वाला है। इस फिल्म पर वल्गर भाषा के चलते बैन लग गया है। जी हां! जहां एक तरफ लोगों को वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर काफी पसंद आया वहीं दूसरी तरफ कई लोगों को ये इतनी वल्गर लगी कि फिल्म पर बैन लगा दिया।
[बस 1 दिन में होगा 100 करोड़ी Dhamaka, पहली बार बनी ऐसी फिल्म, रिलीज से पहले ही सुपरहिट]
ये बैन भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान में लगा है। फिल्म की रिलीज को कुछ ही घंटे बाकी है और 'अश्लील डायलॉग और आपत्तिजनक सीन' की वजह से इस फिल्म की रिलीज पर पाकिस्तान में बैन लगा दिया गया है। पाकिस्तान के सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर के चेयरमैन दान्याल गिलानी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि सीबएसी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस फिल्म को सिनेमाघरों में पब्लिक के लिए रिलीज करने की अनुमति देने का फैसला नहीं किया क्योंकि फिल्म का कटेंट फिल्म कोड 1980 का बहिष्कार करती है।

माना जा रहा है कि इससे फिल्म के बिजनेस को काफी नुकसान हो सकता है। वहीं ये पहली बार नहीं जब पाकिस्तान में कोई फिल्म बैन हुई है। इससे पहले अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान की बड़ी फिल्मों पर भी पाकिस्तान बैन लगा चुका है। आगे जानें इससे पहले कौन-कौन सी फिल्मों पर बैन लगा चुका है पाकिस्तान-


Click it and Unblock the Notifications