तारा से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया ने आनन फानन में रचा ली गुपचुप शादी? मंदिर में सिंदूर दान करते वीडियो वायरल
Orry Veer Pahariya Wedding: ओरी यानि ओरहान अवरमणि के बारे में कौन नहीं जानता है। अक्सर फिल्मी सितारों का साथ नजर आने वाले ओरी का एक वीडियो वीर पहाड़िया के साथ वायरल हो रहा है।

जी हां, इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जो कि हैरान करने वाला है और आप भी अपना सिर पकड़ने पर मजबूर हो जाएंगे। वीर पहाड़िया और ओरी काफी अच्छे दोस्त हैं और इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है जिसको देखकर आपको लगेगा की दोनों ने शादी कर ली है।
हाल ही में वीर पहाड़िया का तारा सुतारिया से ब्रेकअप हुआ है और इसके बाद इस वीडियो का सामने आना हैरान करने वाला है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने डिबेट शुरु कर दी है और जाह्ववी कपूर ने भी कमेंट किया है।
मंदिर में रचाई शादी?
वीडियो में आप देखेंगे कि वीर ने हाथ में टीका लगाने वाला सामान लिया है और मंदिर के सामने खड़े हुए नजर आ रहे हैं। पहले वो अपने माथे पर तिलक लगाते हैं तो ओरी कहता है कि मेरे भी लगा दो। वीर पहाड़िया कहते हैं कि खुद ही लगा लो। ओरी फिर से लगाने के लिए कहता है और वीर ने तिलक लगाया तो ओरी ने छीकने की एक्टिंग की। इस दौरान ऐसा लगता है कि ओरी की मांग भर गई और वीर शांत खड़े हो जाते हैं। ओरी सिर पर पल्लू डालते हैं और वीर के पैर छूने की वाले होते हैं कि वीर थप्पड़ मार देता है। वीडियो काफी फनी है और इसको मस्ती मजाक के लिए ही बनाया गया है। ओरी ने इसको साझा किया है जिसके सामने आते ही सितारों के भी कमेंट्स आ रहे हैं।
जान्हवी कपूर ने किया कमेंट
इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। वीर ने लिखा, ''घी खत्म।'' रितेश देशमुख ने लिखा, ''हा हा हा हा, बहुत मज़ेदार!'' राशा थडानी ने हंसने वाली इमोजी साझा कीं। जान्हवी कपूर ने लिखा, ''यह इंटरनेट पर सबसे अच्छी चीज है।'' इसके अलावा भी कई लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि काफी मजेदार है।


Click it and Unblock the Notifications











