..................... Veer pahariya reached alone in Nupur Stabin ben reception, Tara Sutaria Absence people said- Breakup - Hindi Filmibeat

नुपूर-स्टेबिन के रिसेप्शन में अकेले पहुंचें वीर पहाडिया, तारा की गैरमौजूदगी देख लोग बोले- कंफर्म ब्रेकअप

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन की शादी दो दिन पहले उदयपुर में बड़े ही धूमधाम से की गई थी। ग्रैंड वेडिंग के बाद अब नुपूर और स्टेबिन ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा। इस रिसेप्शन में तमाम बॉलीवुड स्टार्स एक छत के नीचे नजर आए। बता दें कि इस खास मौके पर आलिया भट्ट, रणबीर पूर,सलमान खान, ऑरी समेत तमाम हस्तियों को देखा गया। साथ ही वीर पहाडिया भी कृति की बहन के रिसेप्शन में दिखे, लेकिन वीर के आते ही लोग हैरान रह गए।

Veer pahariya

क्या सच में हो गया तारा-वीर का ब्रेकअप

अब आप कहेंगे वीर के आने से लोगों हैरान क्यों रह गए ? तो आपको बता दें कि वीर लगभग पिछले एक साल से एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे, लेकिन जब से तारा एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में सिंगर-रैपर के साथ कोजी होती दिखीं उसके बाद तो वीर पहाड़िया के मुंह देखने लायक था। जिस तरह से वीर तारा के लिए पोजेसिव दिखे उसे देखने के बाद लोगों को लगने लगा था कि कहां दोनों का ब्रेकअप ना हो जाए, लेकिन लगता है कि लोगों का अनुमान कहीं ना कहीं सही साबित हुआ। उस कॉन्सर्ट के बाद से वीर वेकेशन पर भी गए, लेकिन तारा के बिना। वीर नूपुर के रिसेप्शन में भी आए लेकिन तारा के बिना। दोनों के बीच बढ़ती दूरियां देख लोगों को शक हो रहा है कि कहीं ब्रेकअप की बात सच तो नहीं।

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से शुरु हुआ विवाद

हालांकि अभी तक ना तो तारा सुतारिया ने ब्रेकअप पर मुहर लगाई और ना ही वीर पहाडिया ने ब्रेकअप को लेकर कुछ कहा है, लेकिन दोनों का साथ ना आना लोगों को कहीं ना कहीं यह मौका दे रहा है कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ गड़बड़ है, लेकिन आपको बता दें कि एपी ढिल्लों के बाद तारा सुतारिया को जमकर ट्रोल किया गया था। उनके चरित्र को लेकर कई सवाल उठाए गए थे, किसी ने कहा इसी वजह से इसका पहला ब्रेकअप हुआ तो वहीं दूसरे ने लिखा- ये वीर के लायक ही नहीं, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि यह तारा के लिए नेगेटिव PR का केंपेन चलाया जा रहा था। तारा ने इसका पर्दा फार्श किया और इन सब में वीर पहाडिया तारा का सपोर्ट भी करते दिखे थे।

Read more about: veer pahariya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X