बड़े परिवार से होने पर Veer Pahariya हुए ट्रोल, दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- अब क्या दूसरा जन्म लूं...

Veer Pahariya On Trollers: वीर पहाड़िया हाल ही में काफी चर्चा में आ गए थे और आपको बता दें कि उन्होंने 'स्काई फोर्स' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। पहले ही फिल्म से वह हर तरफ छा गए हैं और उनकी एक्टिंग को भी काफी तारीफ मिल रही है। फिल्म में उनका सारा अली खान के साथ में देखा गया है और दोनों की जोड़ी को काफी प्यार भी मिला है।
लेकिन आपको बता दें कि वीर पहाड़िया का बड़े परिवार से होने की वजह से उनका काफी ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन अब उन्होंने स्ट्रोलिंग पर मुंह तोड़ जवाब दिया है और एक इंटरव्यू के दौरान अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। एबीपी एंटरटेनमेंट लाइव के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है।
दरअसल आपको बता दें कि वीर पहाड़िया का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह लंगड़ी टांग करते हुए डांस करते नजर आए हैं। इंटरव्यू के दौरान जब वीर पहाड़ियों से बड़े परिवार से होने पर उठ रहे सवालों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुंह तोड़ जवाब दिया।
इस पर बात करते हुए वीर पहाड़िया ने बताया कि "मैं क्या कर सकता हूं और यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने एक ऐसे परिवार में जन्म लिया है। लेकिन मैं हमेशा से ही कलाकार बनना चाहता था और यही मेरा सपना था। लेकिन अब उनको खुश करने के लिए मैं क्या करूं? अपने आप को मार दूं या फिर दूसरा जन्म लूं।"
वीर पहाड़िया ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं सिर्फ यही कर सकता हूं कि मैं पूरे डेडीकेशन के साथ में काम करूंगा। जिससे कि सबको यही लगे कि मैं इंडस्ट्री में हूं ना डिजर्व करता हूं और मुझे एक बार फिर से नेगेटिविटी देखनी नहीं पड़ेगी। ऐसा भी हो सकता है कि कोई ऐसा इंसान नफरत फैला रहा हो क्योंकि उसने अभी तक फिल्म देखी ही नहीं है।"
अभिनेता ने आगे बात करते हुए कहा कि "इसी वजह से मैं आपसे कुछ भी नहीं कह सकता हूं और यह भी हो सकता है कि मैं इस फिल्म में ऑडियंस के दिलों तक पहुंच नहीं पाया हूं। लेकिन मैं अपनी अगली फिल्म बहुत अच्छे से करूंगा और उनका दिल जीतने की कोशिश करूंगा। इसीलिए मैं इस नफरत को प्यार में तब्दील करने की कोशिश करूंगा।"


Click it and Unblock the Notifications











