'वीर की अरदास वीरा' में छोटा बलदेव अब बन चुका है हैंडसम हंक, लेटेस्ट तस्वीरें देख पहचानना हुआ मुश्किल

टीवी के छोटे कलाकार कई बार काफी ज्यादा फेमस हो जाते हैं। ऐसा ही एक मशहूर सीरियल के किरदारों के बारे में भी कहा जाता है। दरअसल स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाला सीरियल 'वीर की अरदास: वीरा' ने पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री पर एक छाप छोड़ दी थी। इस सीरियल में बलदेव का जूनियर किरदार निभाने वाला गोलमोल और क्यूट सा लड़का हर घर में छा गया था। वह छोटा सा और मासूम सी शक्ल का देखने वाला बलदेव अब काफी बड़ा हो चुका है। बता दें कि बलदेव का रियल नाम देविश अहूजा है।
22 साल का हैंडसम हंक बन चुका है छोटा सा बलदेव
जानकारी के लिए आपको बता दें कि देविश अहूजा अब 22 साल के हो चुके हैं और काफी हैंडसम हंक नजर आते हैं। लोक तो उनकी हाल ही की तस्वीरों को देख काफी ज्यादा हैरान होते हुए नजर आए। साथ ही साथ लोगों को अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं हुआ कि यह वही छोटा सा बलदेव है जो कि अब इतना बड़ा हो चुका है।
देविश ने कई माइथोलॉजी सीरियल्स में भी किया काम
देविश आहूजा इस सीरियल से काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुके थे। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने इस सीरियल के अलावा काफी माइथोलॉजी बेस्ड सीरियल में भी काम किया। जैसे कि महाभारत, शनि और सिया के राम जैसे सीरियल्स में वह नजर आए। इतना ही नहीं बेहद कम उम्र में उन्होंने हर किसी के दिलों पर अपनी एक छाप छोड़ दी।
तितली सीरियल में नजर आएंगे देविश
लेकिन आपको बता दें कि देविश आहूजा 'तितली' नाम के एक सीरियल में जल्दी ही नजर आने वाले हैं। इस सीरियल में उनके साथ में वत्सल सेठ और नेहा सोलंकी भी देखे जाएंगे। इस सीरियल को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया जाने वाला है। इतना ही नहीं देविश को चाहने वाले फैन्स भी उन्हें दोबारा से पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा बेकरार बने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











