वीर ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के बावजूद सलमान खान की महत्वाकांक्षी फिल्म 'वीर' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। फिल्म सप्ताह की शुरुआत में 45 फीसदी का औसत कारोबार भी पार नहीं कर पाई।
यह फिल्म बीते शुक्रवार को प्रदर्शित हुई थी। शुक्रवार और शनिवार को फिल्म ने 44 फीसदी का कारोबार किया। रविवार को इसकी कारोबार 39 फीसदी दर्ज किया गया। जिसे मिलाकर पूरे सप्ताह का औसत कारोबार 43 फीसदी रहा। इसके कारोबार में अभी करीब 30-35 फीसदी की कमी आने की उम्मीद है।
वीर की कहानी सलमान खान ने 20 साल पहले लिखी थी और इस फिल्म को बनाने में करीब 44 करोड़ रुपये की लागत आई। कैटरीना कैफ से मिलती जुलती शक्ल वाली नवोदित अभिनेत्री जरीन खान के तमाम प्रचार के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमा हाल तक खींचने में नाकाम रही।


Click it and Unblock the Notifications