..................... 'Veer' actress Zarine Khan's mother Parveen Khan passes away, last rites updates - Hindi Filmibeat

'वीर' एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का निधन, जानिए कब होगा अंतिम संस्कार

Zarine Khan Mother Death: सलमान खान के साथ वीर में नजर आने वाली अभिनेत्री ज़रीन खान के घर से एक दुखद खबर सामने आई है। पता चला है कि अभिनेत्री की मां परवीन खान अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका देहांत 8 अप्रैल 2026 को हो गया।

Zarine Khan

जरीन खान के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद अभिनेत्री को लेकर दुख व्यक्त कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो परवीन खान लंबे समय ले बीमार थीं और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। बीमारी से लड़ते हुए बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

इस खबर को लेकर जरीन खान की टीम की तरफ से आधिकारिक पुष्टि की गई है। उन लोगों ने कहा कि, "हम आपको सूचित करते हैं कि हमारी प्रिय श्रीमती परवीन खान, ज़रीन खान और सना खान की मां, 8 अप्रैल को शांतिपूर्वक स्वर्ग सिधार गईं।"

कब होगा अंतिम संस्कार

जरीन खान के करीबी लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं और अपनी उनको सांत्वना दे रहे हैं। सूत्रों से सामने आई जानकारी की मानें को परवीन खान का अंतिं संस्कार आज यानि 8 अप्रैल दिन बुधवार को सुबह 10 बजे मुंबई के वर्सोवा में होगा। लोग लगातार पहुंच रहे हैं। जरीन खान अपनी मां के बेहद करीब थीं और सोशल मीडिया पर अक्सर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करती थीं। वो अपनी मां की बीमारी को लेकर भी बात करने से नहीं हिचकिचाती थीं। गौरतलब है कि साल 2016 में जरीन खान की मां की हार्ट सर्जरी हुई थी और इसके बाद वो उनका काफी ख्याल रखतीं थीं। बता दें कि जरीन खान अब अकेली रह जाएंगी।

उतार चढ़ाव वाला करियर

जरीन खान की जिंदगी में कई बार उतार चढ़ाव आए हैं। फिल्म वीर मिली थी तो लगा था कि वो एक सफल अदाकारा बनेंगी लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई थी। हालांकि इसके बाद वो कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनीं लेकिन वो कामयाबी नहीं मिली। कहा जाता है कि जरीन खान अपने परिवार की अकेली कमाने वाली शख्स थीं और सबकी देखरेख करने की जिम्मेदारी उनकी खुद की थी। अब मां के निधन के बाद वो क्या करती हैं ये देखने वाली बात होगी।

Read more about: zarine khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X