डर्टी पिक्‍चर के रीमेक में वीना नहीं बनीं प्रॉस्‍टीट्यूट

Veena Malik
आजकल वीना मलिक द डर्टी पिक्चर के कन्नड़ रीमेक में सिल्क के किरदार को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वो त्रिशूल द्वारा निर्देशित की जा रही डर्टी पिक्चर के कन्नड़ रीमेक में प्रास्टीट्यूट की भूमिका नहीं निभा रही हैं।

यहां बात हो रही है साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 1980 दशक की सबसे हॉट डांसर सिल्क स्मिता पर फिल्माई गई फिल्म द डर्टी पिक्चर की। बॉलीबुड की हॉट बाला विद्या बालन ने इस फिल्म में अपने आउट ऑफ बॉक्स अभिनय से सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और कई आवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। अब सारी निगाहें थमी हुई हैं वीना मलिक पर जो कि द डर्टी पिक्चर के कन्नड़ रीमेक सिल्क सक्कत मगा में सिल्क स्मिता का किरदार निभाने जा रही हैं।

कुछ समय पहले निकिता ठुकराल ने कहा था कि उन्होंने फिल्म सिल्क सक्कत मगा में अभिनय करने से इसलिए इंकार कर दिया था क्योंकि यह फिल्म सेक्स वर्कर की ज‍़िंदगी पर आधारित है जबकि हाल ही में अपने बैंगलौर दौरे पर आई वीना मलिक ने कहा कि वो इस फिल्म में प्रोस्टीट्यूट का किरदार नहीं निभा रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि इस फिल्म के लिए हां कहने से पहले उन्होंने इसपर काफी रिसर्च की थी और इसके अलावा निर्देशक त्रिशूल ने उन्हें फिल्म की स्टोरी भी भेजी थी जिसे पूरी तरह पढ़ने के बाद और संतुष्ट होने के बाद ही वीना ने इस फिल्म को करने के लिए हामी भरी है।

वीना मलिक को कम से कम पांच किलो का वजन बढ़ाने को कहा गया है। वीना ने कहा कि उन्होंने सिल्क स्मिता की किसी भी फिल्म को नहीं देखा है और वो चाहती हैं कि इस किरदार को देखकर लोग सिर्फ वीना की परछाई देखें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X