वीना अब नहीं करना चाहतीं फिल्मों में अपने जिस्म की नुमाइश!
हाल ही में वीना मलिक ने बिना किसी को बताए ही दुबई के एक बड़े बिजनेसमैन बशीर खान खटक के साथ निकाह कर लिया और उसके बाद वो अपने पति और ससुराल वालों के साथ सउदी में उमरा करने के लिये गयीं थी। वहीं पर धर्मगुरु मौलाना तारिक जमील से उनकी मुलाकात हुई और तभी उन्हें मौलाना साहब ने कभी भी सिर से दुपट्टा ना हटाने का वादा करने के लिए कहा। मौलाना साहब ने वीना मलिक को और भी कई बातों से रुबरु कराया और कहा कि वो अपने जीवन जीने के तरीके में बदलाव करें। इसके बाद जब वीना वापस आईं तो उन्होंने मीडिया को बताया कि मौलाना साहब से बात करने के बाद से उन्होंने अपने जीवन को लेकर कई सारे फैसले किये हैं।
वीना मलिक ने कहा "मौलाना साहब ने मुझसे वादा लिया है कि अपने सिर से दुपट्टा कभी नहीं हटाउंगी। मैं इस वादे पर जिंदगी भर अमल करुंगी।" वीना मलिक ने ये भी कहा कि उनके इस फैसले को लेकर दुनिया भर से उनके फैंस उन्हें और उनके पति को ढ़ेर सारी मुबारकबाद दे रहे हैं। वीना मलिक ने अभी तक अपने जीवन में जो भी गलतियां की हैं उन सभी के लिए उन्होंने खुदा से माफी भी मांगी है। वीना मलिक की फिल्मों को और उनके तरह तरह के विवादों के चलते पाकिस्तान वालों ने वीना मलिक को काफी बुरा भला कहा था और उन्हें पाकिस्तानी के नाम पर कलंक भी मान लिया था। लेकिन अब शादी के बाद विना पाकिस्तान वालों की भलाई के लिए काम करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












