मंदिरा के बाद अब वीना करेंगी क्रिकेट सीरीज होस्ट

वीना मलिक ने आज तक अपनी जिंदगी में क्रिकेट को बहुत महत्व दिया है। क्रिकेट को लेकर वीना बहुत पैशिनेट हैं और उन्हें क्रिकेट को लेकर काफी अच्छा ज्ञान है।
क्रिकेट को लेकर अपनी दीवानगी को जाहिर करते हुए वीना ने कहा "मैं हमेशा से ही क्रिकेट की फैन रही हूं और इस गेम को बहुत गंभीरता से देखती आई हूं। मुझे इस क्रिकेट सीजन में बहुत से प्रोजेक्ट मिले लेकिन मैने इस प्रोजेक्ट को ही लिया। मैने क्रिकेट के प्रति अपनी दीवानगी को रखा और इसलिए इस शो को करने का फैसला किया।"
इस शो के दौरान वीना मलिक क्रिकेटरों की परफॉर्मेंस को डिसकस करेंगी। भारत ने हाल ही में श्रीलंका के साथ हुई श्रृखंला को जीता और अब पूरी टीम इस टी-20 को जीतने की पूरी कोशिश करेगी। वीना मलिक अपने हॉट अंदाज में क्रिकेट से जुड़े बेहतरीन पहुलुओं को दिखाएंगी। और साथ ही क्रिकेटरों की जिंदगी और उनके करियर के बारे में चर्चा करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











