वीना अपनी मिडिल फिंगर दिखाना चाहती हैं
पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक और बवाल का तो लगता है कि चोली-दामन का साथ है तभी तो कुछ ना कछ कारनामा वो करती ही रहती हैं। हाल ही में वीना मलिक ने अपनी को-स्टार वेदिता प्रताप को पीट दिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ बयानबाजी होने लगी थी लेकिन वीना मलिक चुप बैठने वालों में से नहीं है। एक बार फिर से वीना मलिक लोगों को बहस का मौका दे दिया है।
वीना मलिक ने टि्वटर पर लिखा है कि मेरे पास किसी के व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी करने के लिए शब्द नहीं है..काश मेरे पास दिखाने के लिए बहुत सारी मीडिल फिंगर्स होती। लेकिन अफसोस.. ऐसा नहीं है... वीना मलिक का यह बयान अश्लील और भद्दा तो है ही साथ ही इसने लोगों को आलोचना करने का एक और मौका दे दिया है।
इससे पहले वीना मलिक न्यूड फोटो शूट कराकर सुर्खियों में आयी थीं जिसके चलते केवल भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी उनकी बहुत खिंचाई हुई थी। उनकी इसी हरकत के चलते उनके पिता ने उन्हें अपनी जिंदगी से बेदखल कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
