'वीना मलिक ने मुझे पकड़ा और मेरा सिर पकड़कर रॉड पर दे मारा'
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक को आज कल चर्चा में बने रहना कुछ ज्यादा ही अच्छा लगने लगा है। कुछ समय पहले एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटो शूट कराकर खबरों में आईं वीना ने फिर नया कारनामा कर दिया है। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फिल्म मुंबई 125 किलोमीटर के एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान अपनी को स्टार को ही बुरी तरह से घायल कर डाला।
वीना और उनकी कोस्टार वेदिता की शूटिंग के दौरान कुछ खास बन नहीं रही थी। दोनों को साथ में एक एक्शन सीन की शूटिंग करनी थी जिसमें इनकी झड़प दिखाई जानी थी। वीना एक्टिंग करते करते अचानक ही हिंसक हो उठीं और वेदिता को सिर में चोट लग गई। आनन फानन में वेदिता को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।
वेदिता ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा, हमें एक एक्शन सीन की शूटिंग करनी थी, वीना को सीन में मुझे पीटना था। लेकिन फिर अचानक पता नहीं क्या हुआ वो सच में मुझे मारने लग गईं। उन्होंने इतनी बुरी तरीके से मुझे पकड़ा कि मेरे शरीर पर उनके नाखूनों के निशान तक बन गए।
इसके बाद भी वो नहीं रूकीं उन्होंने मुझे पकड़ा और मेरा सिर पकड़कर रॉड पर दे मारा। इसके बाद मैंने निर्देशक से उनकी शिकायत कि और बताया कि सीन में वीना का इतना हिंसक होना गलत बात है।


Click it and Unblock the Notifications