दक्षिण की फिल्मों में ही काम करेंगी हॉट वीना मलिक
मुंबई। पाकिस्तान की विवादास्पद अभिनेत्री वीना मलिक का कहना है कि वह दक्षिण भारतीय फिल्मों में ही अभी काम करना चाहती है। गौरतलब है कि वीना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें कोई खास कामयाबी नहीं मिल सकी है। हालांकि उन्होने एक कन्नड़ फिल्म में काम किया है। जो कि हिन्दी फिल्म 'डर्टी पिक्चर' की रीमेक है। इस फिल्म में उन्होने काफी बोल्ड किरदार निभाया है। विद्या बालन ने भी फिल्म में बोल्ड दृश्य किये थे।
वीना द्वारा अभिनीत कन्नड़ फिल्म 'सिल्क सकत मेगा' अभी जल्द ही रिलीज हो चुकी है। जो कि अपने बोल्ड दृश्यों के कारण विवादों में भी रही। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा थाइलैंड में फिल्माया गया था। फिल्म के बोल्ड दृश्यों को लेकर दक्षिण की कई राजनीतिक पार्टियों ने विरोध भी दर्ज करवाया था।
वीना मलिक को पाक मूल की होने के कारण भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वीना को बिग बॉस से पहचान मिली जहां उनके अस्मित के साथ अफेयर होने का मामला चर्चा में रहा था। इसके अलावा कई और सेलीब्रिटीज के साथ उनका नाम जोड़ा गया था। विश्वकप 2011 के दौरान कई चैनलों पर भी वह भारत का समर्थन करती हुई देखीं गई।
भारत में मिलने वाले एक्सपोजर और चर्चा के कारण उन्हें पाकिस्तान तालिबानियों ने धमकी भी दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











