ओबामा, लेडी गागा के बाद समलैंगिकों को अब वीना मलिक का सपोर्ट
समलैंगिकता और समलैंगिक व्यक्ति को हमारे वर्तमान भारतीय समाज में बहुत गलत मन जाता है जहां इसे अप्राकृतिक मानते हुए इसे निषेध किया गया है। समाज में रह रहे लोगों को यदि भनक लग जाये की उसके आस पास में रह रहा कोई व्यक्ति समलैगिक है तो यही समाज उसका हुक्का पानी बंद कर देता है। कहने का मतलब ये है की अप्राकृतिक सेक्स करने वालों को यहां तनिक भी अच्छा नहीं माना जाता है।
लेकिन इन्ही अप्राकृतिक सेक्स करने वालों जैसे गे, लेस्बियन, उभयलिंगी, ट्रांसजेंडर लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उनका साथ देने आ रही हैं पाकिस्तानी हॉट और सेक्सी अभिनेत्री वीना मलिक। वीना ऐसे लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उनके कंधे से कंधा मिलाके खड़ी होने वाली है।
लगातार विवादों में रहने वाली वीना का मानना है की भले ही अप्राकृतिक सेक्स इनके जीवन का हिस्सा है लेकिन हैं तो ये भी इंसान। ज्ञात हो कि वीना से पहले हॉलीवुड अभिनेत्री किम करदाशियां और लेडी गागा भी समलैगिक लोगों को समाज कि मुख्य धारा से जोड़ने में पहल कर चुकी हैं।
अपनी इस नयी योजना के बारे में बताते हुए वीना ने कहा कि मेरे दिल में हमेशा ही समलैगिक लोगों के लिए विशेष जगह रही है जिस कारण मैं इस समुदाय को अपना समर्थन दे रही हूं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और अलग अलग हॉलीवुड अभिनेत्रियां समलैगिक विवाह को अपना समर्थन दे चुके हैं तो फिर हम इनके लिए क्यों नहीं कुछ कर सकते हैं।
समाज के सभी लोगों से अनुरोध करते हुए वीना ने कहा कि वो भी उनकी इस पहल में उनका सपोर्ट करें। वीना का मानना है कि हर व्यक्ति को अपना जीवन अपनी तरह जीने का अधिकार है तो फिर समाज क्यों उसमें अपनी दखलअंदाजी करता है।
वीना ने इस तरह कि पहल के बाद तो एक बात साफ़ है कि जिस कामुकता पर अब तक खुल के चर्चा नहीं हुई थी वहीं कामुकता एक नयी डिबेट को जन्म दे सकती है कारण है कि सामज के कुछ लोगों कि सोच समलैंगिकता और समलैंगिक व्यक्ति के बारे में बदल चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











