चोरी चुपके पाकिस्तान पहुंची वीना मलिक!

जी हां शुक्रवार से पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना लापता हैं, सबसे पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक के गायब होने की खबर उनके मैनेजर प्रतीक मेहता और फिल्ममेकर हेमंत मधुकर ने दी। इनका है कि वीना 16 दिसम्बर की सुबह से ही गायब है, उनका फोन भी स्विच ऑफ है और ना ही उन्होंने किसी को कोई एसएमएस कर किसी भी तरह की कोई सुचना दी है।
वीना मलिक शुक्रवार को सुबह पांच बजे तक मुंबई के गोरेगांव के एक सेट पर फिल्म का एक शॉट भी दिया लेकिन उसके बाद से वो सेट पर दिखायी नहीं दीं। सेट के लोगों का कहना है वीना सेट पर काफी अपसेट दिखायी दे रही थी।
हेमंत का कहना है कि सेट पर एक काले रंग की कार आयीं जिसमें वीना बैठकर किसी को बिना कुछ बताये कहीं चली गयीं। इसके बाद से वो किसी के संपर्क में नहीं है। और ना ही उनकी कोई खबर है। वो अपनी न्यूड फोटों के कारण काफी चर्चा में आ चुकी हैं जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। फिर अचानक ही वो गायब हो गईं।
पाकिस्तान के समाचर पत्र 'द नेशन' के हवाले से यह खबर मिली है कि वीना मलिर चोरी चोरी बाघा बॉर्डर पहुंची और पाकिस्तान रवाना हो गईं क्योंकि उनकी वीज़ा की अवधी समाप्त हो चली थी। हालफिलहाल वो अपने किसी दोस्त के साथ रह रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











