मैं लापता नहीं थी, रेस्ट कर रही थीः वीना मलिक

वीना ने कहा कि हम सेलीब्रिटीज भी इंसान होते हैं और हमें भी बहुत ज्यादा तनाव होता है। होटल में सोने से पहले मैंने अपने मैनेजर को कॉल किया था लेकिन उनसे मेरी बात नहीं हो सकी। मेरी अश्मित से बात हो गई थी। मैंने कुछ हाई एंटी बॉयेटिक्स ले लिए थे जिसकी वजह से मैं गहरी नींद में चली गई थी।
सोने से पहले मैंने अपनी अम्मी को फोन किया था और बताया था कि मैं सही हूं। लेकिन मुझे नहीं पता था कि यहां पर लोग मेरे लिए इस कदर परेशान हैं। मुझे लगता था कि लोगों को मेरी परवाह नहीं है, लेकिन यहां के लोगों के प्यार देखकर मैं बहुत खुश हूं, मेरी आंखों में यह जानकर आंसू आ गए।
होटल में जाने से पहले मैं काफी दिन से सोई नहीं थी। मैं ये जरूर मानती हूं कि मुझसे लापरवाही हुई है। मैंने अश्मित को फोन किया था, अपनी अम्मी को फोन किया था, अपने मैनेजर प्रतीक को भी फोन किया था लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी, इसलिए मुझे पता नहीं था कि मेरे होटल में इस तरह सो जाने से ऐसा हंगामा होगा।
मैं पिछले कई दिनों से परेशानी में थी। मुझे और मेरे परिवार को लेकर कई तरह की चीजें कही गईं। मेरे अब्बू थोड़े नाराज थे जिस कारण मैं बहुत डिप्रेस थी। इसी तनाव के कारण मैं सीधे होटल पहुंच गई थी।
खैर इन सारी बातों के पिछे विना को भी कारण बताएं लेकिन उनके अचानक ही लापता हो जाने के चलते उन्हें पब्लिसिटी तो बहुत मिल गई है।


Click it and Unblock the Notifications