पाक को मेरा सेक्स वर्कर बनना शायद ना पसंद आए: वीना मलिक
वीना मलिक ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म जिंदगी 50-50 में एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया है। अपने इस किरदार को निभाने के लिए वीना मलिक ने काफी मेहनत की है। वीना मलिक ने प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि मैं इस फिल्म में काम करने के लिए इसलिए तैयार हुई क्योंकि फिल्म के निर्देशक राजीव एस रुइया ने उनसे आकर कहा कि फिल्म की जो मेन कैरेक्टर है माधुरी वो उनकी कोई इमैजिनेशन नहीं हैं बल्कि वो एक रियल कैरेक्टर हैं। मुंबई में एक ऐसी सेक्स वर्कर है जिसका नाम भी माधुरी है और ये फिल्म उसी की कहानी पर बेस्ड है। साथ ही वीना मलिक ने अस्मित पटेल के साथ अपने अफेयर की बात करते हुए भी कहा कि अस्मित के साथ उनका कोई रिलेशन नहीं है।
वीना मलिक ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि ये एक रियल कैरेक्टर पर बेस्ड फिल्म है तो वो काफी इम्प्रेस हुईं और उन्होनें झट से फिल्म के लिए हां कर दी। वीना मलिक ने निर्देशक से ये भी कहा कि वो माधुरी से मिलेंगी और उनके कैरेक्टर को समझेंगी उसके बाद ये किरदार निभाएंगी। तो वीना मलिक कई बार माधुरी से मिलने सेक्स वर्कर्स की कॉलोनी में गयीं और माधरी के साथ उन्होंने काफी वक्त भी बिताया तब जाकर वीना मलिक ने माधुरी का किरदार फिल्म में निभाया। वीना ने कहा कि फिल्म में वो बिल्कुल माधुरी की तरह ही दिखी हैं और माधुरी की तरह ही उन्होंने खुद को एक सेक्स वर्कर के रुप में ढ़ाला है।
वीना मलिक से ये पूछा गया कि क्या पाकिस्तान में लोग उनके इस कैरेक्टर को पसंद करेंगे। इसपर वीना मलिक ने कहा कि पाकिस्तान में भी दो तरह के लोग हैं। एक ग्रुप मुझे पसंद करेगा जैसा कि वो हमेशा से करता आया है और दुसरा ग्रुप कहेगा कि वीना ने ये क्या किया है। वीना ने काफी गलत तरह का किरदार निभाया है। वो सिर्फ माधुरी को देखेंगे जबकि माधुरी सिर्फ एक किरदार है वो वीना नहीं है।
आइये जानते हैं और क्या-क्या कहा वीना मलिक ने अपने प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान


Click it and Unblock the Notifications











