दक्षिण में नहीं है साइज जीरो की डिमांड: वीना मलिक

वीना मलिक हर बार लाइमलाइट में रहने के लिए कोई ना कोई नया संवाद ढूंढ ही लेती हैं। इस बार वीना ने करीना कपूर के साइज जीरो को अपना निशाना बनाया है। उन्होने कहा है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में साइज जीरो नहीं चलता। वहां तो सिर्फ भरे बदन वाली हिरोइनों की मांग है।

पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना ने कहा है कि उन्होने विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म डर्टी पिक्चर के लिए पांच किलो का वजन बढ़ाया है। ज्ञात हो कि विद्या बालन ने इसी फिल्म के लिए 12 किलो वजन बढ़ाने की बात कही थी।|

Kareena Kapoor, Veena Malik

वीना का मनना है कि साउथ की फिल्मों में साइज जीरो जैसा कुछ नहीं होता पहले मेरा वजन 48 किलो था और अब 53 है। वीना के इस कथन से अधिकतर लोग सहमत होंगे क्योंकि साउथ की अभिनेत्रियां अपने वजन को लेकर बेफिक्र रहती हैं। यहां साइज जीरो की करीना का जादू नहीं चल सकता।

इसके बावजूद जैसा कि सुनने में आया था कि करीना के साईज जीरो के दीवाने दक्षिण के निर्देशक ने करीना से अपनी फिल्म में आइटम नंबर करने की गुजारिश की है। अब अगर करीना इस ऑफर को मानकर फिल्म में आइटम नंबर करती हैं और वो हिट होता है तो कहीं वीना अपनी इस बात पर शर्मिंदा ना हो जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X