अश्मित की दोनों गर्लफ्रेंड वीना और रिया पर्दे पर साथ दिखेंगी
रिया सेना और पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक दोनों में अगर गौरफरमाएं तो कई समानताएं देखने को मिलेगी। सबसे पहले तो यह कि दोनों ने ही अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल के साथ रोमांस किया। इसके अलावा ये दोनों अपने पहनावे को लेकर हमेशा ही विवादों में रही हैं।
अश्मित के चलते वीना और रिया एक दूसरे पसंद भी नहीं करती हैं लेकिन एक बात आपको आश्चर्य में डाल देगी कि ये दोनों एक ही फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म का नाम है जिंदगी 50-50।
इन दोनों के बीच शूटिंग के दौरान कोई झगड़ा ना हो इसका खास ख्याल फिल्म के निर्देशक राजीव रुइया ने रखा है। उन्होंने दोनों एक्ट्रेस को एक ही सीन में साथ नहीं रखा है। आपको बता दें कि अश्मित ने रियलिटी शो बिग बॉस के घर में रिया सेन के साथ उनके संबंध और एमएमएस कांड के बारे में भी खुल कर बात की थी।
इस एमएमएस में रिया और अश्मित को साथ देखा गया था। लेकिन इसी बिग बॉस में वीना अश्मित पर फिदा हो गई थीं। दोनों का प्यार पूरे देश के दर्शकों ने भी देखा। आज इस फिल्म का इंतजार किसी को हा या ना हो लेकिन अश्मित जरूर इस फिल्म का इंतजार करेंगे क्योंकि उनकी दोनों गर्लफ्रेंड एक साथ इस फिल्म में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











