अश्लील वीना मलिक ने क्यों लिया फिल्मों से संन्यास?
जी हां.. आज चारों ओर केवल पाकिस्तानी विवादित अदाकारा वीना मलिक की बातें हो रही हैं। वीना मलिक ने मसाला मूवी को बॉय-बॉय करके सबको चौंका दिया है। हाल ही में बिजनेसमैन बशीर खान की बेगम बनने वाली वीना मलिक उमरा करने गयी थीं जहां उनकी मुलाकात धर्मगुरु मौलाना तारिक जमील से हुई जिनसे मिलने के बाद वीना का मन परिवर्तित हो गया और उन्होंने खुद से वादा करते हुए कुछ अहम फैसले लिये हैं। जिनमें से एक फैसला यह है कि वह अब कमर्शियल सिनेमा में काम नहीं करेंगी और ना ही अब बदन दिखाऊ कपड़े पहनेंगी।
वीना मलिक के मुंह से इस तरह की बातें सुनकर हर कोई हैरान हैं। लोगों को वीना की यह बात पचाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। वीना को लेकर ट्विटर पर काफी सारी बातें लिखी जा रही हैं। किसी ने वीना को झूठा करार दिया है तो किसी का कहना है कि पब्लिसिटी बटोरने के लिए वीना ने यह स्वांग रचा है।
वरना सेक्स और कंडोम पर खुले आम बातें करने वालीं वीना मलिक का दिमाग एक मौलवी साहब की बाते सुनकर कैसे चेंज हो सकता है जबकि वीना को तो पाकिस्तान के मुस्लिम धर्मगुरू मुस्लिम ही नहीं मानते हैं। यह जरूर वीना मलिक का कोई नया पैंतरा है।
आगे की खबर स्लाइडों में....


Click it and Unblock the Notifications