सौ चुंबनों से साबित क्या करना चाहती हैं वीना?
पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक का आज 30 वां जन्मदिन है। अपने जीवन के 29 साल पूरे करने वाली वीना मलिक आज अनोखा रिकार्ड बनाने की तैयारी में हैं। वीना आज एक मिनट में सौ चुंबनों का रिकार्ड बनाने की फिराक में हैं लेकिन सोचने वाली बात यह है कि वीना को अचानक से यह ऊंट-पटांग बात सूझी क्यों? आखिर वो यह सब कुछ करके साबित क्या करना चाहती हैं? क्या उन्हें लगता है कि इस तरह से नग्नता का नंगा नाच कर वो दौलत-शौहरत कमा लेंगी।
या फिर उन्हें लगता है कि बॉलीवुड में हॉट दिखने से ही वो हिट हो सकती हैं ? या उनके दिमाग में यह बात चल रही है कि सिनेमा में हिट होने के लिए अश्लीलता मूल मंत्र है, अभिनय से ज्यादा लोग जिस्म की नुमाईश को पसंद करते हैं। अब वीना के दिमाग में क्या चल रहा है, यह तो वो ही जाने लेकिन उनका धड़ल्ले से अश्लील अभियान जारी है।
आपको बता दें कि आज के दिन वीना मलिक को एक मिनट में सौ से ज्यादा लोग लिपलॉक करेंगे और गिनिज विश्व रिकार्ड बनाने की कोशिश करेंगे यह सौ लोग उनकी आने वाली फिल्म 'द सिटी दैट नेवर स्लीप्स-बॉलीवुड हंट' के प्रतियोगी होंगे। 'द सिटी दैट नेवर स्लीप्स-बॉलीवुड हंट' के प्रोड्यूसर सतीश रेड्डी और डायरेक्टर हारून राशिद है।वैसे इन दिनों वीना मलिक इसी तरह का हैरतअंगेज काम कर रही हैं। लगातार उनकी जितनी फिल्में आ रही हैं चाहे वो राम गोपाल वर्मा की जिंदगी 50-50 हो, या फिर 'मुंबई 125 किमी' हर फिल्म में उनके बैकलेस, लिपलॉक और इंटिंमेट सींस है। अब वीना इस तरह से अश्लीलता की देवी बनी हुई हैं जिसे बयां कर पाना बहुत मु्श्किल है।


Click it and Unblock the Notifications
