वीना मलिक चाहती हैं अमिताभ जैसा पति

By Ajay Mohan

Veena Malik
कहा जाता है कि हिन्‍दी सिनेमा जगत में शोले से बड़ी हिट फिल्‍म कोई नहीं हुई। वीना मलिक भी इसी फिल्‍म को देख कर अमिताभ बच्‍चन की फैन बनी थीं। वीना मलिक का कहना है कि वो अमिताभ की फिल्‍में देख-देख बड़ी हुईं और उनकी जबर्दस्‍त फैन बन गईं। अब वो चाहती हैं कि उनकी शादी भी बिग बी जैसे व्‍यक्ति से हो।

अपनी फिल्‍म रजनी की लग गई आग के बारे में चर्चा के वक्‍त वीना मलिक ने कहा कि इस फिल्‍म में धर्मेंद्र भी हैं और वो धर्मेंद्र की फैन हैं। लिहाजा उनके साथ काम करने में मजा आयेगा। वीना ने कहा, "मुझे अच्‍छा लगता अगर अमिताभ भी इस फिल्‍म में होते, तो एक बार फिर शोले जैसी फिल्‍म बन सकती थी। मैं बिग बी की बड़ी फैन हूं और हमेशा से उनके साथ काम करना चाहती हूं। अगर ऑफर मिला तो कभी पीछे नहीं हटूंगी।"

फिल्‍म "रजनी की लग गई" के बारे में वीना ने कहा, "इस फिल्‍म के शीर्षक को सुनकर यह मत समझियेगा कि यह रजनीकांत पर बनी है। असल में यह महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर आधारित फिल्‍म है। जल्‍द ही इसकी शूटिंग पूरी हो जायेगी।"

फिल्‍म के निर्देशक मनोज कुमार हैं और वो इसे काफी गंभीरता से ले रहे हैं। मुझे उम्‍मीद है कि यह फिल्‍म जरूर हिट होगी। वीना के मुताबिक इस फिल्‍म को शोले का सीक्‍वेल कहा जा सकता है, हालांकि फिल्‍म में बिग बी नहीं हैं, लेकिन उन्‍हें अच्‍छा लगेगा अगर कुछ क्षण के लिए ही सही, अगर अमिताभ सेट पर आयेंगे तो सभी को अच्‍छा लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X