पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक बनेगी सेक्स वर्कर

जी हां वो जल्द ही जिंदगी 50:50 फिल्म मे कारने जा रही है जिसमें वह सेक्स वर्कर के किरदार में नज़र आएंगी। यह फिल्म मुंबई की एक सेक्स वर्कर माधुरी की कहानी है। इस फिल्म के बारे में वीना का कहना है कि जब से मैं इन लोगों के संपर्क में आयी हूं तब से मेरा नजरिए में काफी बदलाव आएं हैं।
अपने किरदार के बारे में वीना कहती हैं कि माधुरी दिन के समय में मध्यम वर्ग की साधारण सी लड़की है लेकिन हर रात वो बुरका पहन कर रेड लाइट एरिया में जाती है। आज मैं खुद जब इस किरदार को समझ रही हूं तो लगता है कि रेड लाइट एरिया में रहने वाली सभी महिलाएं इससे भी बेहतर जिंदगी के लिए बनी हैं लेकिन वो मजबूर होकर ऐसा काम कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











