वीना मलिक भी रंगी होली के रंगों में, जम कर खेली होली
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने भारत में पहली बार होली खेली। बॉलीवुड ही जब रंगो में डूबा हो तो भला वीना कैसे बच सकती हैं। वीना ने मुंबई के जुहू के बीआर स्टूडियो में अपनी आने वाली फिल्म 'दाल में कुछ काला है' के सेट पर जमकर होली खेली। जहां वीना फिल्म की डबिंग करने पहुंची थीं।
निर्देशक आनंद बलराज, किशोर भानुशाली और लेखक विजय अकेला उनके साथ अचानक ही होली खेलने आ गए। वह फिल्म के सेट पर जैसे ही पहुंची उनपर रंगों की बरसात हने लग गई। उसके बाद फिर क्या था वीना पर भी रंगों का खुमार चढ़ गया और इस बाला ने अपने फिल्म के गाने मैडम मलाई पर खूब ठुमके भी लगाए।
वीना को नेचरल रंगों से ही होली खेलना पसंद हैं और वह चाहती हैं कि सभी लोग इसी तरह की होली खेलें। इसके बाद वीना ने कहा कि यह भारत में उनकी पहली होली है और उनको यहां बहुत अच्छा लग रहा है। देखिए होली के रंग में रंगी वीना मलिक की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications