मुझे नहीं लगता कि भारत और पाक का मैच फिक्स थाः वीना मलिक

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक जो इनदिनों माया नगरी में ही अपना डेरा जमाईं हुईं हैं इनका कहना है कि वर्ल्ड कप के दौरान हुआ भारत और पाकिस्तान के बीच सेमी फाइनल का मैच फिक्स नहीं हो सकता। मैं यही दुआ करती हूं कि ये सारी बाती निराधार हों।

वैसे आपको बता दें कि वीना मैच फिक्सिंग और पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ से रिश्तों के चलते काफी पहले ही सुर्खियां बटोर चुकीं हैं। आज जब मैच फिक्सिंग का यह मामला उठा है तो इस एक्ट्रेस ने भी अपना मुंह खोला है।

भारत और पाक के बीच वर्ल्ड कप में खेले गए सेमीफाइनल मैच फिक्स होने की बात जैसे ही सामने आई है तो वीना खुद को रोक नहीं पाईं उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मुझे नहीं लगता पाकिस्तान और इंडिया के बीच खेला गया इतना हाईप्रोफाइल मैच फिक्स हो सकता है। मैं यही दुआ करूंगी कि यह सारी बातें निराधार साबित हों।

आपको बता दें की यह बात लंदन के अखबार संडे टाइम्स के ससनीखेज खुलासे के बाद ही सामने आई है जिसमें बॉलीवुड की एक्ट्रेस नुपुर मेहता का नाम सामने आया है। वीना ने बाद में यह भी कहा कि क्रिकेट में कब क्या हो जाए इसबारे में कहना जरा मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X