हजरत साहब के दर पर 'सुपरमॉडल' वीना मलिक..
कहते है ना.. जिसका कोई नहीं होता उसका खुदा होता है..इसलिए तो वीना मलिक भी अब खुदा के दर पर दिखायी दे रही हैं। एक अदद हिट फिल्म की ख्वाहिश लेकर वह दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर देखी गयीं। कहा जा रहा है कि वीना ने दरगाह में मत्था इसलिए टेका क्योंकि उनकी दिली इच्छा है कि उनकी आने वाली फिल्म 'सुपरमॉडल' एक कामयाब फिल्म हो।
वीना ने इससे पहले दाल में कुछ काला है और जिंदगी 50 50 में काम किया है लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्सऑफिस पर धराशाही हो गयीं। जबकि दोनों ही फिल्में चर्चित निर्माता-निर्देशकों की फिल्में थी। इसलिए अगर वीना को बॉलीवुड में बने रहना है तो उनकी फिल्म सुपर मॉडल को हिट होना ही होगा।
मालूम हो कि फिल्म 'सुपरमॉडल' में वीना के एक्स प्रेमी अश्मित पटेल हैं जिन्हें वीना आजकल पहचानती भी नहीं हैं। फिल्म के निर्देशक नवीन बत्रा हैं।इस फिल्म की शूटिंग फिजी में हुई है। अश्मित पटेल ने फिल्म में फोटोग्राफर का किरदार निभाया है।
आईये आपको दिखाते हैं सुपर मॉडल की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











