विवादित वीना का बदला रूख, एधी को देना चाहती हैं किडनी
हालांकि एधी ने वीना के इस प्रस्ताव को बेहद ही विनम्रता से अस्वीकार कर दिया है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि वीना से किसी के लिए इतनी हमदर्दी की उम्मीद किसी को नहीं थी इसलिए यह खबर पाकिस्तान से लेकर भारत तक में चर्चा का विषय बन गयी है।
एधी की बीमारी जानने के लिए उनके घर पहुंची वीना ने अपनी मुलाकात के बाद कहा कि वो खुशकिस्मत होंगी कि वो एधी के लिए कुछ कर सकें क्योंकि एधी जैसे सच्चे लोगों की हमारे मुल्क में निहायत जरूरत है जो कि देश की कौम को सही और सच्चा रास्ता दिखाते हैं, मुझे पता है कि उनकी किडनी खराब हो गयी है जिसके लिए ही मैंने उन्हें किडनी देने की बात कही थी लेकिन वो तैयार नहीं हुए हैं। मैं ऊपर वाले दुआ मांगती हूं कि अल्लाह उन्हें जल्द से चुस्त-दुरूस्त कर दे।
मालूम हो की वीना का यह रूप देखकर हर कोई हैरान हैं, वैसे वीना में इस तरह का बदलाव शादी के बाद ही आया है। गौरतलब है कि वीना मलिक ने पिछले साल अचानक से दिसंबर में दुबई के कारोबारी असद बशीर खान खट्टक से शादी कर ली थी और कहा था कि अब वो फिल्मों में काम नहीं करेंगी, वो अपना सारा समय अपनी शादी को देना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
