वीना मलिक का नंगा सच कोंट्रोवर्सी में
वीना मलिक को हर समय किसी ना किसी तरह से खबरों में बने रहने का शौक है। वीना मलिक की कुछ समय पहले ही कन्नड़ फिल्म सिल्क सकत मगा रिलीज हुई है और इस फिल्म में उन्होंने कई सारे सेमी न्यूड सीन्स दिये हैं। उनके इन सीन्स को फिल्म की यूएसपी बनाकर इतना ज्यादा प्रमोट किया गया था कि फिल्म के रिलीज होने के बाद से फिल्म ने इन सीन्स के चलते बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की लेकिन हाल ही में श्रीराम सेना ने वीना मलिक की इस फिल्म को कई शहरों में बायकॉट कर दिया और इसकी वजह से फिल्म की कमाई भी रुक गयी।
लेकिन इन सब बातों से वीना मलिक कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि उन्हें तो चर्चा में बने रहने के लिेए एक टॉपिक मिल गया। और ये बात साबित की है वीना मिलिक ने हाल ही में एक तमिल फिल्म नग्ना सत्यम। जिसका अर्थ है नंगा सच। इस फिल्म के नाम से साफ साबित हो रहा है कि ये फिल्म भी वीना मलिक के किस रुप को दिखाएगी। इस बात से तो साफ जाहिर होता है कि वीना मलिक ने सोच लिया है कि वो खुद को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जाएंगी।
वीना मलिक आजकल अपनी फिल्म भिंडी बाजार के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं। और इस चक्कर में उन्होंने मुंबई के भिंडी बाजार मोहम्मद अली रोड में भी जाने का फैसला किया था वो बात अलग है कि किसी वजह से वो नहीं जा पाईं। लेकिन वीना अपनी फिल्मो के प्रमोशन को लेकर काफी सीरियस रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications