अब वीना भी शामिल हो गयी आयटम गर्ल की दौड़ में

वीना मलिक का नाम बिग बॉस के कारण कुछ समय तक काफी सुर्खियों में छाया हुआ था। इतना ही नहीं इनकी और अश्मित पटेल की शादी की खबरें भी बॉलीवुड की गलियों में गुंज रही थी लेकिन फिर ना जाने वीना कहां गायब हो गयी थी।
लेकिन अब दोबारा लौटी हैं तो हो सकता है कि कुछ धमाका ही हो इस आयटम नंबर के बारे में वीना का कहना है यह मेरा पहना आयटम डांस है जो मेरी पर्सनालिटी को काफी सुट भी करता है। इसकी शूटिंग के वक्त मैने काफी एंजॉय भी किया है।
पाकिस्तानी फिल्मों के बारे में बात करते हुए वीना बताती हैं कि वहां आयटम डांस जैसा कुछ भी नहीं है, हो सकता है कि आगे आने वाले समय में वहां कुछ बदलाव हो, वीना को इस बात की भी परवाह नहीं है कि पाकिस्तान में उनके फैन्स उनके इस डांस के बाद कैसा रिएक्ट करेंगे वह कहती हैं कि मैं उनकी फेवरेट हूं वो मेरे इस रूप को भी पसंद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications