वीना मलिक का 3 डी जलवा
बॉलीवुड में आज कल हर कोई अपनी फिल्म को 3 डी में ही उतारना चाहता है। लगभग हर ऐक्शन और थ्रिलर फिल्में 3 डी इफेक्ट्स के साथ पर्दे पर रिलीज होती हैं।
हम आपको बता दें कि फिल्म को पहले 2 डी में शूट किया जाता है। उसके बाद किसी सॉफ्टवेयर की मदद से उसे 3 डी का टच दिया जाता है। लेकिन अब जल्दी ही हमें एक 3 डी फिल्म देखने को मिलेगी, जिसे खास 3 डी कैमरों की मदद से शूट किया जा रहा है।
इस फिल्म की नाम है 'मुंबई 125 किलोमीटर', ये एक हॉरर मुवी है जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक काम कर रहीं हैं। इसके लिए वो साउथ के जंगलों में शूटिंग कर रही हैं।
इस फिल्म के डायरेक्टर हेमंत मधुकर हैं जो 'द फ्लैट' जैसी हॉरर फिल्म दे चुके हैं। अपनी नई फिल्म के बारे में हेमंत का कहना है इस फिल्म में मैने वीना की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें लेने का फैसला किया। इतना ही नहीं उन्होंने मुझसे प्रॉमिस किया कि वह अपना बेस्ट शॉट देंगी और उनके साथ काम करने के बाद मुझे यह अहसास हुआ कि वह वाकई एक डेडिकेटेड ऐक्ट्रेस हैं। '
फिल्म में अपने रोल को लेकर खुद वीना भी काफी खुश हैं नका कहना है कि यह फिल्म बाकी हिंदी 3 डी फिल्मों की तरह नहीं है, जहां 2 डी वर्जन को 3 डी में बदला जाता है। हम इसे 3 डी में ही शूट कर रहे हैं। यही वजह है कि एक शॉट पूरा करने में हमें कई बार घंटों लग जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











