किस करने से पहले भी कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं वीना
वीना मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये उनका पहला रिकॉर्ड नहीं है इससे पहले भी उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वीना मलिक ने कहा "बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जिसमें मैने रिकॉर्ड बनाए हैं। मैं पहली पाकिस्तानी खातून थी जिसने पहली बार ट्विटर पर दुनिया भर में ट्रेंड किया। इससे पहले रियैलिटी शो वीना का स्वंयवर में भाग लेने के लिए कुल 75000 अर्जियां आई थीं जो कि एक रिकॉर्ड ही था।" इस तरह वीना मलिक ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं। हालांकि वीना मलिक एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं लेकिन भारत में ही वो अपना करियर बनाना चाहती हैं। इसलिए वीना मलिक बॉलीवुड में फिल्में करके खुद को स्टैबलिश कर रही हैं। वीना मलिक को उनकी बोल्डनेस के लिए पाकिस्तान से कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं लेकिन फिर भी वीना को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
जिंदगी 50-50 और दि सिटी दैट नेवर स्लीप्स से पहले वीना मलिक विद्या बालन की फिल्म डर्टी पिक्चर के कन्नड़ रीमेक में भी नज़र आ चुकी हैं। वीना मलिक ने इस फिल्म के लिए अपना वजन भी बढ़ाया था। फिल्हाल वीना मलिक के एक मिनट में 137 किस के रिकॉर्ड ने तो वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह पा ली है लेकिन अफसोस इससे पहले वीना ने जो भी रिकॉर्ड बनाए हैं वो वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह नहीं पा सके। वीना मलिक ने कहा कि फिल्म दि सिटी दैट नेवर स्लीप्स की टीम ने ये तय किया है कि वो लोग 20 अलग अलग रिकॉर्ड तोड़ेंगे और ये उनमें से पहला रिकॉर्ड था। अब वीना ने शुरुआत तो किस की है लेकिन अब सोचना ये है कि आगे और क्या क्या करके वीना नया रिकॉर्ड बनाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications












