रिकॉर्ड के लिए वीना को लेने होंगे 126 किस
देखें अभिषेक और ऐश्वर्या की रूमानी तस्वीरें
इस लिस्ट में अपना नाम लाने के लिए वीना मलिक को एक मिनट में 125 से भी ज्यादा यानी कम से कम 126 बार किस करना होगा। वीना मलिक इस रिकॉर्ड को लेकर काफी उत्साहित हैं। वीना मलिक ने कहा मैं सचमुच इसको लेकर उत्साहित हूं। मैं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का इंतजार नहीं कर सकती क्योंकि यह मेरे जन्मदिन के लिए सबसे बड़ा गिफ्ट साबित होगा। उन्होंने कहा मुझे बहुत खुशी है कि निर्माता सतीश रेड्डी और निर्देशक हारुन रशीद ने मुझे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका दिया है। ऐसे बेहतरीन अवसर देने के लिए मैं उनकी आभारी हूं।
वीना मलिक इससे पहले भी अपने तरह तरह के कामों को लेकर चर्चा में रही हैं। बिग बॉस से शुरु हुआ ये सफर वीना मलिक की जिंदगी को हमेशा सुर्खियों में रखता रहा। वीना मलिक की फिल्म दि सिटी दैट नैवर स्लीप को लेकर भी वीना मलिक बेहद उत्साहित हैं। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को लेकर वीना मलिक की ये फिल्म एक बार फिर से खबरों की सुर्खियों में आ गयी है। इससे पहले वीना मलिक के हॉट सीन्स को लेकर ये फिल्म काफी चर्चा में रही थी।


Click it and Unblock the Notifications
