..................... Veena Malik in role of prostitute in Zindagi 50-50 - Hindi Filmibeat

जिंदगी 50-50 ने वीना मलिक को बनाया कॉल गर्ल

By Ajay Mohan

मुंबई। आने वाली फिल्‍म जिंदगी 50-50 ने पाकिस्‍तानी अदाकारा वीना मलिक को कॉल गर्ल बना दिया। अरे भाई रियल लाइफ में नहीं, रील लाइफ में। जी हां वीना इस फिल्‍म में एक सेक्‍स वर्कर की भूमिका निभा रही हैं।

राजीव एस रूजा के निर्देशन में बन रही यह फिल्‍म तमिल फिल्‍म मुत्‍थम थाराभा का रीमेक है। इस फिल्‍म में वीना मलिक के अलावा रिया सेन, राजा वर्मा, सुप्रिया कुमारी, राजपाल यादव और आर्य बब्‍बर हैं। फिल्‍म एक कॉलगर्ल के जीवन पर आधारित है। वीना मलिक का कहना है कि उन्‍होंने इस फिल्‍म में बोल्‍ड नहीं बल्कि रियल सीन दिये हैं।

वीना मलिक की यह फिल्‍म कितनी होगी यह तो वक्‍त बतायेगा, लेकिन पिछली फिल्‍मों की बात करें तो गली-गली में चोर है फ्लॉप हुई थी। अब उनकी फिल्‍म जिंदगी 50-50 के अलावा द सिटी दैट नेवर स्‍लीप्‍स, मिस्‍टर मनी और सुपर मॉडल पाइपलाइन में हैं। वीना मलिक बिग बॉस से सुर्खियों में आयी थीं, जिसमें उनके और अश्मित के बीच रिश्‍तों को मीडिया ने खूब जमकर उछाला था।

वीना की पांच तस्‍वीरें और उनसे जुड़ी पांच बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X