वीना की शादी को लेकर हैरान हैं फैन्स, कह रहे हैं नहीं टिकेगी!
वीना मलिक की शादी असद बशीरके साथ होने की खबर आ रही है। खबर के अनुसार वीना मलिक ने असद के साथ कल यानी बुधवार को ही शादी कर ली थी और ये लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज है। वीना मलिक ने खुद ही अपनी शादी की खबर ट्विटर पर ट्वीट की और साथ ही ये भी कहा कि उन्हें उनका सोलमेट यानी उनका हमसफर मिल गया है। वीना मलिक ने बताया कि बशीर खान एक बिजनेसमैन हैं। वीना मलिक की मां की दोस्त का बेटा बशीर खान वीना को काफी समय से जानता था और वीना के साथ शादी करना चाहता था। वीना को भी बशीर में एक अच्छा दोस्त और प्यार करने वाला मिला।
वैसे भी वीना मलिक को लेकर कई सारी अफवाहें सुनने में आती रहती थीं। कभी उनका चक्कर बिग बॉस के घर में एक्टर अश्मित पटेल के साथ जोड़ा गया तो कभी उनका नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ के साथ भी जोड़ा गया। वीना मलिक की शादी को लेकर उनके फैंस का कहना है कि भले ही वीना मलिक शादी कर लें लेकिन नहीं लगता कि वो शादी के बाद भी सुधरेंगी। वीना को सुर्खियों में रहने की आदत पड़ गयी है और ऐसे लोग अपनी शादी को भी सुर्खियों में बने रहने का एक मौका समझते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
