137 किस पाकर सलमान से आगे निकलीं वीना

पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक ने हाल ही में एक मिनट में सबसे ज्यादा किस करने का रिकॉर्ड बनाया है। कल यानी 26 फरवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर वीना मलिक ने सबसे ज्यादा किस करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का फैसला किया था और आखिरकार वीना मलिक के हिस्से ये रिकॉर्ड आ ही गया। वीना मलिक को उनके फैन्स ने एक मिनट में 137 किस देकर एक नया रिकॉर्ड वीना के नाम कर दिया है। इससे पहले हाथों पर सबसे ज्यादा किस करने का रिकॉर्ड बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के नाम था। सलमान खान को उनके नन्हें फैन्स ने एक मिनट में 108 बार हाथों पर किस देकर उनका नाम गिनीज विश्व रिकॉर्ड में शामिल कर दिया था और अब ये रिकॉर्ड वीना मलिक के नाम पर दर्ज हो गया है।

वीना मलिक की आने वाली फिल्म 'दि सिटी दैट नेवर स्लीप्स' के हीरो के लिए एक कॉंटेस्ट आयोजित किया गया था। इस कॉंटेस्ट के दौरान आए 41 प्रतिभागियों ने मिलकर वीना मलिक के हाथो पर 137 बार किस किया। वीना मलिक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जिसमें मैंने रिकॉर्ड बनाए हैं। मैं पहली पाकिस्तानी खातून थी जिसने पहली बार ट्विटर पर दुनिया भर में ट्रेंड किया। इससे पहले रियेलिटी शो वीना का स्वंयवर में भाग लेने के लिए कुल 75000 अर्जियां आई थीं।

वीना मलिक ने अपने इस रिकॉर्ड के बारे में पूछने पर कहा मैं तो सलमान खान से बहुत आगे निकल चुकी हूं। मुझे 137 किस मिले हैं। वैसे हमारी फिल्म 'द सिटी दैट नेवर स्लीप्स' की टीम ने तय किया है कि हम 20 विश्व रिकॉर्ड तोड़ेंगे ये उन्हीं में से एक था। वीना मलिक ने ये भी कहा कि वैसे तो स्क्रीन पर किसी को किस करना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन आजकल की फिल्मों की सफलता के लिए ये सब बहुत जरुरी है। स्क्रीन पर किसी हीरो को किस करने की इच्छा नहीं रखती लेकिन सलमान खान मुझे बेहद पसंद हैं और क्योंकि सलमान खान किसी को फिल्म में किस नहीं करते तो मैं चाहूं तो भी उन्हें चूम नहीं सकती।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X