और कितनी डर्टी होंगी वीना मलिक।
विद्या बालन ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म दि डर्टी पिक्चर में विद्या बालन इतनी डर्टी हुई किं हर कोई हैरान रह गया। इसी डर्टीनेस के चक्कर में विद्या के हाथ बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी आ गया और अब डर्टीनेस में शामिल हो रही हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक। वीना मलिक की कन्नड़ा फिल्म सिल्क सक्कत मगा जो कि दि डर्टी पिक्चर का रीमेक है में काम कर रही हैं। वीना मलिक की फिल्म सिल्क सक्कत मगा 10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म में वीना मलिक ने काफी हॉट और इंटिमेट सीन्स दिये हैं। अपनी फिल्म को पब्लिसिटी दिलाने के लिए वीना मलिक ने काफी मेहनत की है और फिल्म के हर एक हॉट सीन्स को इतने बेहतरीन तरीके से शूट किया है कि लोग फिल्म को देखकर उत्तेजक हो जाएंगे।
वीना मलिक ने सबसे पहले पिछले साल बिग बॉस के जरिये लोगों में खुद को पॉपुलर बनाया था। बिग बॉस में अश्मित पटेल के साथ अपने अफेयर के चर्चे उड़ाकर वीना मलिक काफी सयम तक सुर्खियों में रही थीं। वीना मलिक के साथ ही अश्मित पटेल भी काफी समय तक सुर्खियों में रहे। वीना मलिक ने शो के दौरान कई बार अश्मित पटेल के बेहद करीब नज़र आईं। शो में मौजूद बाकी लोगों ने भी अश्मित पटेल और वीना मलिक को लेकर काफी सारी बातें कीं और उन्हें शो के हीरो हीरोइन बना दिये। उसके बाद खबर आई की वीना मलिक का स्वंयंवर भी होने वाला है। लेकिन बाद में उस शो को बंद कर दिया गया।
वीना मलिक की एक और फिल्म दि सिटी दैट नेवर स्लीप्स भी रिलीज होने वाली है। इसमें भी वीना ने कई सारे हॉट सीन्स दिये हैं। वीना मलिक ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर अपने हाथों पर अपने फैन्स को किस करने को बोला और एक नया रिकॉर्ड कायम किया। वीना मलिक की फिल्म सिल्क सक्कत मगा में वीना मलिक पर कई सारे हॉट सीन्स भी शूट किये गये हैं। फिल्म काफी चर्चा में है क्योंकि फिल्म में वीना मलिक ने कई सारे ऐसे सीन्स किये हैं जिन्हें देखकर यही लगेगा कि उन्होंने विद्या बालन को टक्कर देने की पूरी तैयारी कर रखी है। अब देखना ये है कि विद्या की डर्टिनेस के आगे वीना मलिक क्या रंग दिखाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











