लेस्बियन वीडियो में नॉटी वीना मलिक
पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक हमेशा खुद को सुर्खियों में रखने का नया तरीका ढूंढ़ लेती हैं। बिग बॉस से चर्चा में आई इस अदाकारा ने हर समय किसी ना किसी वजह से खुद को हॉट गॉसिप का हिस्सा बनाकर रखा है। अब खबर है की वीना मलिक जो डर्टी पिक्चर के कन्नड़ा रीमेक 'डर्टी पिक्चर सिल्क सकत मगा' की शूटिंग में व्यस्त हैं अब सिंगर बन चुकी हैं और लेस्बियन के समर्थन में उन्होंने अपना एक एल्बम लांच किया है। इस एल्बम का नाम है ड्रामा क्वीन।
इस एल्बम में कापी सेक्सी बीट्स का प्रयोग किया गया है जिसने कई लोगों को इस एल्बम की ओर आकर्षित किया है। इस एल्बम में होमोसेक्सुऐलिटी के रिलेशन को दिखाया गया है। वीना मलिक ने इस एल्बम को आकर्षित और सेक्सी बनाने की पूरी कोशिश की है। वीना ने अपना सौ प्रतिशत देते हुए इस एल्बम में अपनी फीमेल पार्टनर को किस भी किया है जिसे देख वीना के फैन्स और भी पागल हो गए हैं।

अपने एल्बम के बारे में बताते हुए वीना ने कहा "इस गाने में लेस्बियन के रिलेशन को बहुत ही अच्छी तरह दिखाया गया है। ये एल्बम विशेष तौर पर मेरे लेस्बियन और होमोसेक्सुअल फैन्स के लिए है क्योंकि मैं व्यक्तिगत तौर पर उनका समर्थन करती हूं।"
इस वक्त वीना मलिक डर्टी पिक्चर: सिल्क सकत मगा और अपनी बॉलीवुड फिल्म मुंबई 125 किमी. 3डी की शूटिंग में व्यस्त हैं


Click it and Unblock the Notifications











