अरे वाह! भगवत गीता पढ़ रही हैं वीना मलिक

वीना मलिक हमेशा सुर्खियों में रहने के लिए कुछ ना कुछ नया करती रहती हैं। अभी कुछ ही दिनों पहले आपने पढ़ा होगा कि वीना मलिक की आने वाली फिल्म 'द सिटी दैट नैवर स्लीप' के सेक्सी और हॉट सीन्स को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। किसी ने उनके द्वारा इस फिल्म के लिए शूट किये गये कुछ सेक्सी सीन्स न्यूड वीडियो के तौर पर यू ट्यूब पर डाल दिया था और उसके बाद ये एमएमएस काफी पॉपुलर हो गया। लेकिन बाद में वीना मलिक ने इस वीडियो पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जिसने भी ये किया है उसपर वो केस करेंगी। लेकिन सच तो ये है कि उस एक वीडियो ने वीना की इस फिल्म को काफी चर्चित कर दिया। अब वो मामला ठंडा हुआ तो वीना ने कुछ नया ढ़ूंढ लिया और सेट पर भगवत गीता को पढ़ना शुरु कर दिया।

खबर है कि वीना मलिक हाल ही में अपनी फिल्म सिटी दैट नैवर स्लीप की शूटिंग के दौरान भगवत गीता पढ़ती हुई नज़र आईं। जब वीना मलिक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा "भगवत गीता को पढ़ने के दौरान आप खुद को बहुत रिलैक्स फील करते हैं। ये आपको एक आध्यात्मिक मार्ग दिखाता है जो कि हम इंसानो को बहुत मुश्किल लगता है लेकिन यही हमारे जीवन का लक्ष्य निर्धारित करता है। मुझे लगता है कि किसी दूसरे धर्म को अपनाने के लिए किसी तरह की कोई बंधन नहीं होना चाहिए। मैं रोज नमाज़ करती हूं कुराण पढ़ती हूं क्योंकि मुझे इसमें विश्वास है और भगवत् गीता को पढ़ने के बाद मुझे ऐसा लग रहा है कि किसी भी धर्म में किसी तरह का कोई अंतर नहीं है और सभी धर्म एक ही मार्ग दिखाते हैं।"

यूं तो गीता को पढ़ना कोई आसान काम नहीं है क्योंकि ये संस्कृत मे लिखी गयी है लेकिन सिर्फ यही एक वजह वीना मलिक को इसे पढ़ने से नहीं रोक सकती। वीना मलिक को लगता है कि धर्म ऐसे विचारों का सम्मेलन है जो हमे नैतिक मूल्य सिखाता है। साथ ही ये इंसानो को इस संसार से मिलाता है। वीना मलिक के इस बदले हुए रुप को देखकर हर कोई हैरान है और अब इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी काफी हैरान होंगे। वीना मलिक चाहे कितनी भी व्यस्त क्यों ना हों लेकिन सुर्खियों में रहने के लिए कुछ अलग करना वो कफी नहीं भूलतीं। वीना मलिक ने ये भी कहा कि दिल्ली रेप केस से वो बेहद सकते में हैं और भगवत गीता के द्वारा दिखाए गये मार्ग पर चलकर वो उस पीड़िता को न्याय दिलाना चाहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X