26 साल जेल की सजा से घबराईं वीना मलिक, दायर की अपील
एक्ट्रेस वीना मलिक 26 साल जेल की सजा से घबरा गई हैं। लेकिन इस कंट्रोवर्सी में कोई उनका साथ दे न दे, उनके पति असद बशीर साथ निभा रहे हैं। लिहाजा, अपने पति के साथ मिलकर वीना ने पाकिस्तान कोर्ट में इस सजा के खिलाफ अपील दायर की है।

वीना मलिक ने कोर्ट से मिली 26 साल की सजा को अत्यधिक कठोर बताया है। साथ ही उन्होंने दुनिया भर से मिलने वाले समर्थन के लिए लोगों को धन्यवाद कहा है। एक वेबसाइट के अनुसार, वीना ने कहा कि, मेरे सजा के खिलाफ दुनिया के हर कोने से उठ रही आवाजें सुनकर मैं काफी खुश हूं। विश्व भर के टॉप पब्लिकेशन ने इस वाकये को काफी प्रभावी ढ़ंग से कवर किया है।
वीना मलिक को एमनेस्टी इंटरनेशनल और मानवाधिकार के तहत भी काफी मदद की जा रही है। लिहाजा, पति- पत्नी को उम्मीद है कि उन्हें इस 26 साल जेल की सजा से मुक्ति मिल सकती है।
वीना ने इस्लाम के अपमान से संबंधित मुद्दे पर कहा कि, मुस्लिम होने के नाते मैं इस्लाम धर्म से जुड़े तथ्यों को जानती हूं। मैं सपने में भी कभी इस्लाम धर्म का अपमान करने की सोच नहीं सकती। इसके साथ ही वीना ने कहा कि, 'हर धर्म का सम्मान किया जाना चाहिए, और धर्म का अपमान करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'
लेकिन साथ ही, सजा का डर वीना के शब्दों में साफ झलक रहा था, जब उन्होंने कहा कि, मैं एक दो महीने बच्चे की मां हूं और मुझे मेरे बच्चे से कोई अलग नहीं कर सकता। लिहाजा, मैं हर उस इंसान से इसके खिलाफ आवाज उठाने का अनुरोध करती हूं, जो ह्यूमन राइट्स पर विश्वास करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications