झूठ बोलने वाली वीना मलिक देंगी अब मैगजीन को मुआवजा
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक की समस्या सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है। उनका एक मैगजीन के कवर पेज के लिए न्यूड होना उनकी जान का दुश्मन बन गया है। वो हर तरफ से परेशानियों में घिर गईं है एक तरफ उनके पिता ने उन्हें जायदाद से बेदखल कर दिया है तो वहीं पाकिस्तान में उनके खिलाफ मुकदमा चलाए जाने की मांग की जा रही है। भारत में भी संबंधीत मैग्जीन ने उनसे हर्जाने की मांग की है।
वीना के खिलाफ इस्लामाबाद हाईकोर्ट में सलीमुल्ला खान ने याचिका दायर की। याचिका में खान ने दलील दी है कि अश्लील हरकतों, देशद्रोह, पाकिस्तानी सेना के जवानों की पोशाक पहनने और मानहानि के कारण पाकिस्तान दंड संहिता के मुताबिक उनपर मामले चलाए जाने चाहिए।
ये तो रही पाक की बात लेकिन भारत में भी इनके ग्रह नक्षत्र बेहद ही खराब होने वाले हैं। जी हां खबर आई है कि वीना मलिक ने एक पुरूष मैगजीन के लिए न्यूड फोटो सेशन करवाया था, अब उन्होंने वीना से ही हर्जाने की मांग की है।
दरअसल इस पूरे मामले में वीना का कहना है कि उन्होंने ऐसा कभी करवाया ही नहीं है। साथ ही वीना ने दस करोड़ का हर्जाना भी मांगा। इसके जवाब में एफएचएम मैगजीन के मालिको ने कहा कि वीना ने हामरी इमेज खराब की है। उनके पूरे फोटो शूट के वीडियो हमारे पास ही हैं।
इसके बाद उन्होंने मीडिया में यह कहा कि मैगजीन ने मेरी इमेज खराब की है। वीना को इसके लिए हमें 250 मिलियन देने होंगे और साथ में मीडिया के सामने मांफी भी मांगनी होगी। दरअसल शुरू से इस मैग्जीन का दावा रहा है कि वीना चाहे किसी भी कोर्ट में चले जाएं लेकिन हम यह प्रुफ कर देंगे कि वो वीना मलिक की ही न्यूड तस्वीर है।


Click it and Unblock the Notifications











