कार दुर्घटना में बाल-बाल बची वीना मलिक

हालांकि पाकिस्तानी मीडिया से खबरें आ रही थी कि वानी दुर्घटना में घायल हो गई और अस्पताल में भर्ती हैं। वानी मलिक ने कहा, 'मेरे अस्पताल में होने की खबरें एकदम झूठी हैं। ये चमत्कार ही है कि मुझे इस दुर्घटना में खरोंच भी नहीं आई जबकि गाड़ी पूरी तरह से टूट फूट गई है।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है मुझे ऊपर वाले ने बचा लिया।'
अब अश्मित और वीना फिर साथ-साथ हैं और वीना के एक्सीडेंट के बाद से अश्मित लगातार वीना को फोन करके उनके हालचाल पूछ रहे हैं। वैसे वीना ने साफ किया, 'अभी ना मेरा और ना ही अश्मित का शादी का कोई इरादा है।' उन्होंने कहा, 'अभी मैंने तीन फिल्में साइन की हैं और जब मैं वापस हिंदुस्तान आ जाऊंगी तो इस बारे में बात करूंगी।'
;


Click it and Unblock the Notifications











