टूट गई वीना मलिक की शादी, पति से लिया तलाक, जानें क्या है वजह

कई कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चाओं में रहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने पति को तलाक दे दिया है। इस्लाम के मुताबिक पति से तलाक लेने के लिए वीना ने 'ख

By utkarsh srivastava

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन और पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने अपने पति से तलाक ले लिया है। पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो वीना मलिक के वकील अली अहमद ने इसकी पुष्ट‍ि कर दी है। उन्होंने बताया कि वीना ने अपने पति से 'खुला' यानी तलाक ले लिया है।

एक्ट्रेस वीना मलिक ने पति असद खत्तक से 'खुला' यानी तलाक लिया है। इस्लामी कानून के मुताबिक मुस्लिम महिला जब खुद तलाक चाहती है तो उसे 'खुला' के लिए आवेदन करना होता है। खुला इस्लाम में तलाक को कहा जाता है।

veena malik divorced

वीना मलिक के वकील अली अहमद ने बताया कि वीना के खुला के लिए आवेदन करने के बाद इस साल 31 जनवरी को ही स्थानीय पारिवारिक अदालत ने इस बारे में आदेश दे दिया है। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

बता दें कि वीना और असद की शादी 2013 में 25 दिसंबर को हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीना फिल्मों में वापस जाना चाहती थीं, जिसको लेकर उनके ससुराल वाले राजी नहीं थे, खुद वीना के पति भी इसके खिलाफ हो गए। जिसके चलते वीना ने तलाक ले लिया है। वहीं इस बारे में वीना और असद ने कुछ भी कहने से इनकार किया है।

वीना के पूर्व पति असद बशीर खान खत्तक दुबई में उद्योगपति हैं। असद बशीर का कारोबार दुबई के साथ-साथ अमेरिका में भी है। वीना और असद एक दूसरे को काफी समय से जानते थे। असद वीना के पिता के दोस्त के बेटे हैं। वहीं दोनों ने इसी तरह अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और शादी कर ली थी।

वीना बिग बॉस सीजन 4 में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था। इस रियलिटी शो में काफी कॉन्ट्रोवर्सी के कारण वीना काफी चर्चा में रहीं। बाद में वे अभिनेता अस्मित पटेल से रिश्ते के वजह से भी सुर्खियों में बनी रहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X