कंडोम बांटकर प्रमोशन कर रही हैं वीना मलिक

वीना मलिक आजकल काफी सुर्खियों में हैं। हमेशा से ही वीना मलिक अपने हटकर कामों को लेकर चर्चा में रही हैं और इस बार भी वीना मलिक ने कुछ अलग करने की होड़ में सबसे आगे निकलते हुए कुछ ऐसा किया है कि हर कोई हैरान है कि फिल्म के प्रमोशन को लेकर वीना इस हद तक भी जा सकती हैं। वीना मलिक ने हाल ही में मुंबई के काफी पुराने और एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया में जाकर अपनी फिल्म जिंदगी 50-50 का प्रमोशन किया है। इतना ही नहीं बल्कि वीना मलिक ने वहां पर जाकर सेक्स वर्क्स को कंडोम भी बांटे हैं ताकि वो सेक्स लाइफ अपना सकें।

वीना मलिक का कहना है कि इसी सोसाइटी में जहां एक ओर वीना मलिक जैसी लड़की है जिसे खुदा ने सब कुछ दिया है और एक तरफ ऐसी लड़कियां हैं जो कि ना चाहते हुए भी वो सबकुछ करने को मजबूर हैं जो कि वो नहीं करना चाहतीं। वीना मलिक ने कहा "कामतिपुरा में आकर यहां की लड़कियों से मिलकर काफी अच्छा लगा। जब मैं जिंदगी 50-50 कर रह थी तो मैं इन सेक्स वर्कर्स की जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातों से रुबरु हुई जिन्हें सोचकर मेरा दिल कांप उठा। मैं इनके बीच सेफ सेक्स को लेकर अवेयरनेस बढ़ाना चाहती हूं।"

वीना मलिक ने फिल्म जिंदगी 50-50 में एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया है। जिसका नाम है माधुरी। ये किरदार निर्देशक की सोच नहीं बल्कि रियल सेक्स वर्कर है। इस सेक्स वर्कर का रियल नाम भी माधुरी ही है। माधुरी के किरदार को निभाने के लिए वीना मलिक ने माधुरी के साथ काफी वक्त बिताया। और साथ ही माधुरी की चाल-ढ़ाल, माधुरी के बात करने का तरीका, उसके कपड़े पहनने का स्टाइल सबकुछ कॉपी करने की कोशिश की है वीना मलिक ने।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X