..................... Due to Veena Malik's dirty picture shoot lathicharge happened in Bangalore. - Hindi Filmibeat

वीना मलिक के डर्टी शूट ने कराया लाठीचा्र्ज

Veena Malik
हॉट वीना मलिक जहां पहुच जाए वहां का माहौल तो गरम हो ही जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ बैंगलोर के मैजिस्टिक बस स्टैंड पर जहां डर्टी पिक्चर के कन्नड रीमेक के शूट के दौरान वीना मलिक की एक झलक देखने के लिए भीड़ कुछ इस कदर उमड़ी की पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

4 जुलाई को डर्टी पिक्चर के कन्नड़ रीमेक 'डर्टी पिक्चर, सिल्क सकत हॉट मगा' के शूट के लिए वीना मलिक और पूरी टीम मौजूद थी। फिल्म का एक छोटा सा आधे घंटे का सीन बस स्टॉप पर फिल्माना था। इस सीन में लाठी चार्ज भी शामिल था। शूट के दौरान लोग वीना मलिक को देखने और उनके करीब जाने के लिए काफी जोर जबरदस्ती कर रहे थे। सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी।

जैसे ही लाठी चार्ज का सीन शूट शुरु हुआ भीड़ को लगा शायद असलियत में लाठी चार्ज हो रहा है और चारों तरफ भगदड़ मच गई। इस बेकाबू भीड़ को काबू में लाने के लिए पुलिस को असलियत में लाठीचार्ज करना पड़ा। इस लाठीचार्ज की वजह से बडी मुश्किल से फिल्म की शूटिंग पूरी हो पाई।

ज्ञात हो कि डर्टी पिक्चर के हिन्दी संस्करण में विद्या बालन की बेहतरीन एक्टिंग के चलते फिल्म को काफी सराहना मिली और साथ ही काफी अवार्ड्स भी। वीना मलिक भी इस फिल्म के रीमेक में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। यहां तक की उन्होने अपना वजन भी बढ़ा लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X