बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं वीना ने
पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक के आगे शायद अब बेशर्म शब्द भी छोटा पड़ जाये क्योंकि उन्होंने हद कर दी है। सारी शर्मोहया को ताक पर रखकर वीना मलिक ने कन्नड़ फिल्म के लिए इस कदर कपड़े उतारे हैं और बेडरूम सीन दिये हैं जिसे देखकर हर आदमी अवाक रह जायेगा।
हिंदी सिनेमा की हिट फिल्म द डर्टी पिक्चर की कन्नड़ रिमेक में वीना मलिक लीड रोल कर रही है। फिल्म में उन्होंने अभिनेता अक्षय के साथ इस कदर बोल्ड सींस दिये है जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जायें।
अभी तक फिल्म द डर्टी पिक्चर के लिेए विद्या बालन को कहा जा रहा था कि उन्होंने बिंदासपन दिखाया है लेकिन शायद विद्या भी वीना मलिक को देखकर उंगुली दबा लें। फिल्म का पहला लुक लोगों के सामने आ चुका है। जिसमें वीना अक्षय की बाहों में बेहद आपत्तिजनक स्थिति में हैं। उनके शरीर पर नाममात्र के कपड़े हैं।
यहां गौर करने वाली बात यह है कि विद्या बालन ने फिल्म द डर्टी पिक्चर में बिंदास पन के साथ अभिनय भी दिखाया था। फिल्म से उन्हें ढेरों पुरस्कार भी मिले हैं, देखते हैं वीना इस फिल्म से क्या कमाल करती हैं।मालूम हो यह फिल्म दक्षिण फिल्मों की आयटम क्वीन सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित है। जिन्होंने अपने जीवन में काफी बोल्ड रोल किये थे। कामयाबी और शोहरत का एक बड़ा नाम सिल्क स्मिता ने बाद में आत्महत्या कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications
