'मुंबई 125 किमी' में वीना ने की सारी हदें पार
एक बार फिर से पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक अपने अश्लील अंदाज के कारण चर्चा में हैं। अपनी बोल्डनेस के दम पर 'मुंबई 125 किमी' फिल्म में काम करने वाली वीना मलिक ने फिल्म में अपनी सारी हदें तोड़ दी हैं। फिल्म का पहला प्रोमो जारी किया गया है। जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जायेंगे। फिल्म में वीना भूतनी के रोल में हैं लेकिन यह भूतनी रात को बिस्तर पर सेमीन्यूड होती है और अपने हीरो के साथ हमबिस्तर भी।
फिल्म के प्रोमो में वीना लाल रंग के लोकट गाउन में दिखायी दे रही हैं। उनके बाल खुले हुए हैं। फिल्म के हीरो करनवीर बोहरा उन्हें अपनी बांहो मे पकड़े हुए हैं और किस कर रहे हैं। यह प्रोमो हद से ज्यादा उत्तेजक हैं। कहा जा रहा है कि यह एक 3डी हॉरर फिल्म है। फिल्म 5 दोस्तों की कहानी है जो अंधेरी रात में एक हाइवे पर हादसे का शिकार हो जाते है। फिल्म के निर्देशक मधुकर हैं। जिनका दावा है कि फिल्म को देखने के बाद लोगों को भूतनी से भी मोहब्बत हो जायेगी। क्योंकि मेरी फिल्म की भूतनी डरावनी नहीं बल्कि हद से ज्यादा सेक्सी और ग्लैमरस है।
आईये आपको दिखाते हैं 'मुंबई 125 किमी' की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











