वीना मलिक ने भारतीय हीरो अभिनंदन पर किया ट्वीट, कहा - पाकिस्तानी एयरफोर्स ऐसा हाल करती है
बॅालीवुड की फिल्मों के साथ बिग बॅास का हिस्सा रह चुकीं वीना मलिक एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। ये विवाद उनके ही ट्टीट से सामने आया है। बता दें कि कुछ दिन पहले वीना मलिक ने विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर एक विवादित ट्टीट किया था। इस ट्टीट के बाद वह भारतीय यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।
उन्होंने एक ट्टीट में अभिनंदन की दो तस्वीरें शेयर की। इनमें से एक तस्वीर में विंग कमांडर अभिनंदन अपने विमान के साथ पोज देने वाले अंदाज में खड़े हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह पाकिस्तानी सेना के कब्जे में और घायल हैं। वीना मलिक ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था कि तस्वीर सारी कहानी बयान कर देती है।

पहले और बाद में कुछ ऐसा हाल करती है पाकिस्तानी एयरफोर्स। वीना मलिक के इस ट्टीट पर भारतीय उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है कि इमरान खान को भिखारी और उनकी सेना के जवानों के सीने पर लगे मैडल कहां से आए ये सवाल पूछ रहे हैं। कुछ लोगों ने वीना मलिका का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि इसकी भी जांच अमेरिका एयरपोर्ट पे होनी चाहिए। ऐसे कई ट्टीट हैं जो आप वीना के ट्टीट के नीचे देख सकते हैं।
गौरतलब है कि वीना मलिक की जिंदगी हमेशा से ही सिर्फ और सिर्फ कंंट्रोवर्सी का हिस्सा रही हैं। यहां देखिए...


Click it and Unblock the Notifications











