देखिये तस्वीरों में- MMS को देख अपसेट हुईं वीना मलिक
हर वक्त किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाली बॉलीवुड की सेक्सी और हॉट अदाकारा वीना मलिक हाल ही में यू ट्यूब पर डाले गये अपने एमएमएस को लेकर काफी अपसेट हैं। ये एमएमएस कुछ दिनों पहले ही किसी अंजान व्यक्ति द्वारा पोस्ट किया गया है। इस एमएमएस के पोस्ट होते ही कई लोगों ने इसे देखा और पसंद किया लेकिन इसके द्वारा वीना मलिक को निगेटिव पब्लिसिटी मिली और वीना इस वजह से काफी चिंतित हैं। वीना मलिक का कहना है कि इस तरह की चीप और घटिया पब्लिसिटी उन्हें बिल्कुल नहीं पसंद है।
ये एमएमएस वीना मलिक की आने वाली फिल्म जिंदगी 50-50 के एक रोमांटकि गाने पर बनाया गया है। इस गाने में राजन वर्मा और वीना मलिक के बीच कुछ इंटिमेट सीन्स फिल्माए गये हैं और इस गाने को गाया है राहत नुसरत फतेह अली खान ने। वीना मलिक ने फिल्म के निर्देशख राजीव रुइया से इस मामले की तहकीकात करने के लिए कहा है और साथ ही जिसने भी ये हरकत की है उसके खिलाफ कड़ा कदम उठाने के लिए भी कहा है?
वीना ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा मैं इस एमएमएस के लीक होने से काफी अपसेट हूं। क्योंकि ये एमएमएस मुझे गलत तरीके से पेश कर रहा है। किसी भी काम करने के लिए बहुत मेहनत और बहुत हिम्मत की जरुरत होती है। मैं दिन रात अपनी आने वाली तेलुगु फिल्म "नंग्ना सत्यम" की शूटिंग कर रही हूं। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। और साथ ही मैं अपनी आने वाली फिल्म दि सिटी दैट नेवर स्लीप्स के प्रमोशन और कॉंटेस्ट में भी व्यस्त हूं। जिसका निर्देशन हरुन रशीद कर रहे हैं। और निर्माण सतीश रेड्डी।
वीना ने आगे कहा " मुंबई 125 किमी. को लेकर भी व्यस्त हूं जिसका निर्देशन हेमंत मधुलकर ने किया है, साथ ही डर्टी पिक्चर के कन्नड़ा वर्जन और सुपरमॉडल के पोस्ट प्रोडक्शन को लेकर भी मैं व्यस्त हूं। तो मैं किसी भी तरह की झूठी या घटिया पब्लिसिटी नहीं चाहती वो भी मेरे ही गाने को गलत तरीके से पेश करके। मैं बड़ी मेहनत से यहां तक पहुंची हूं। और जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं कि मेरा काम शब्दों से ज्यादा बोलता है।" देखिये वीना मलिक की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications