गली गली में छन्नों वीना का आयटम नंबर
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक फिल्म 'गली गली चोर है' में आईटम नंबर छन्नो में अपने हॉट लुक के चलते काफी फेमस हो चुकी हैं। जहां देखों उनके इस गाने की चर्चा बॉलीवुड में हो रही है। इस धमाकेदार आयटम नंबर के बाद अब वीना जल्द ही अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'जिंदगी 50-50' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो प्रॉस्टीट्यूट का रोल निभा रही हैं।
इस फिल्म में वीना ने एक्टर मुरली शर्मा के साथ काफी इंटिमेट सींस दिए हैं। वीना एक कॉलगर्ल बनी हैं जबकि मुरली ने एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई है। वैसे मुरली वीना के आयटम सॉन्ग छन्नो में भी नजर आये हैं और अब उनके साथ एक और फिल्म में भी काम कर रहे हैं।
अब उनके कोस्टार वीना के मुरीद हो गए हैं उनका कहना है कि वो काफी सलझी हुई अदाकारा हैं काफी प्रोफेशनल हैं उनके साथ काम करके काफी मजा आया।


Click it and Unblock the Notifications











